Rajasthan Patrika
Women Participation India 2025: महिलाओं को विधायिका में 33 % आरक्षण का हक मिलने में भले ही देरी हो रही हो,लेकिन घर के कामकाज के साथ ही बाहर के कामों में उनकी भागीदारी और निर्णय लेने में उनकी हिस्सेदारी दोनों बढ़ी हैं,लेकिन चिंताजनक बात यह है कि महिलाओं के साथ अपराध भी बढ़े हैं। दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान पहले और मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर है। भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी भारत में महिला और पुरुष 2025 रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आए हैं। इसके अनुसार उच्च शिक्षा विशेष कर चिकित्सा शिक्षा में महिलाओं का नामांकन काफी बढ़ा है। जबकि न्यायालयों में महिला जजों की संख्या अभी भी बेहद कम है।
Go to News Site