Collector
कर्क-सिंह की चमकेगी किस्मत, कुछ राशियों के लिए सतर्कता जरूरी; जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन | Collector
कर्क-सिंह की चमकेगी किस्मत, कुछ राशियों के लिए सतर्कता जरूरी; जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
Sudarshan News

कर्क-सिंह की चमकेगी किस्मत, कुछ राशियों के लिए सतर्कता जरूरी; जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

मेष (Aries)- रिश्तों में संतुलन बनाए रखें आज आपके निजी संबंध आपके मानसिक हालात को प्रभावित कर सकते हैं। सूर्य और बुध के प्रभाव से आपकी बात रखने की क्षमता मजबूत रहेगी। चंद्रमा के सातवें भाव में होने से आप साझेदारी और तालमेल पर ध्यान देंगे। वहीं, बारहवें भाव में मंगल और शनि खर्च बढ़ा सकते हैं। टीमवर्क से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन अपेक्षाओं को सीमित रखें। शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9 उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। वृषभ (Taurus)- दिनचर्या और स्वास्थ्य पर फोकस आज आपको अपनी दिनचर्या और सेहत को प्राथमिकता देनी होगी। शुक्र आपकी राशि में रहकर आकर्षण बढ़ा रहे हैं। चंद्रमा छठे भाव में अधूरे काम पूरे करने के लिए प्रेरित करेगा। सूर्य की स्थिति बताती है कि अपनी योजनाएं गुप्त रखें। करियर में अनुशासन जरूरी रहेगा। रिश्तों में समय की कमी से तनाव संभव है। शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6 उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं और सफेद मिठाई दान करें। मिथुन (Gemini)- रचनात्मकता से मिलेगा लाभ आज आपकी क्रिएटिव सोच आपको आगे बढ़ाएगी। बृहस्पति का सहयोग आपको मुश्किलों से बचाएगा। चंद्रमा पांचवें भाव में रहकर प्रेम और शिक्षा में सकारात्मकता देगा। करियर में कुछ संघर्ष के बाद सफलता मिल सकती है। आर्थिक रूप से लाभ के योग हैं। शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5 उपाय: “ॐ बुधाय नमः” का जाप करें। कर्क (Cancer)- परिवार और काम में संतुलन जरूरी घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बनाए रखना आज महत्वपूर्ण है। चंद्रमा चौथे भाव में शांति देगा, जबकि सूर्य आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान दिला सकता है। अंतर्ज्ञान मजबूत रहेगा, जो निर्णय लेने में मदद करेगा। शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2 उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और माता का आशीर्वाद लें। सिंह (Leo)- आत्मविश्वास से मिलेगी सफलता आज आपका आत्मविश्वास और संवाद कौशल आपको आगे बढ़ाएगा। सूर्य का प्रभाव भाग्य को मजबूत करेगा। चंद्रमा आपकी वाणी को प्रभावशाली बनाएगा। अचानक खर्च से सावधान रहें। शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1 उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। कन्या (Virgo)- सोच-समझकर लें फैसले आज आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। चंद्रमा दूसरे भाव में रहकर बचत पर जोर देगा। जल्दबाजी से बचें और योजनाबद्ध तरीके से काम करें। रिश्तों में संयम बनाए रखें। शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5 उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं। तुला (Libra)- खुद को प्राथमिकता दें आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। चंद्रमा आपकी राशि में रहकर सकारात्मकता देगा। रिश्तों में विचारों का मतभेद हो सकता है, लेकिन आपकी समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6 उपाय: सफेद वस्त्र पहनें और मिठाई दान करें। वृश्चिक (Scorpio)- आत्मचिंतन का दिन आज एकांत और आत्मविश्लेषण आपके लिए लाभकारी रहेगा। काम का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए ध्यान और शांति बनाए रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ रंग: महरून | शुभ अंक: 9 उपाय: काले तिल का दान करें। धनु (Sagittarius)- नए संपर्क देंगे अवसर आज नेटवर्किंग से लाभ मिल सकता है। चंद्रमा लाभ भाव में रहकर इच्छाओं को बल देगा। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाए रखें। शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3 उपाय: केसर का तिलक लगाएं। मकर (Capricorn)- मेहनत का मिलेगा फल आज करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। परिवार को समय देना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शुभ रंग: गहरा नीला | शुभ अंक: 8 उपाय: पीपल के नीचे दीपक जलाएं। कुंभ (Aquarius)- ज्ञान और यात्रा के योग आज आध्यात्मिक और बौद्धिक विकास के लिए अच्छा समय है। चंद्रमा भाग्य भाव में रहकर नई सीख देगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ रंग: आसमानी नीला | शुभ अंक: 4 उपाय: शनि मंत्र का जाप करें। मीन (Pisces)- धैर्य और अनुशासन जरूरी आज आपको संयम और अनुशासन से काम लेना होगा। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। शुभ रंग: सी ग्रीन | शुभ अंक: 7 उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Go to News Site