Collector
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी का म्यांमार दौरा; समुद्री सहयोग को मिलेगी नई दिशा | Collector
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी का म्यांमार दौरा; समुद्री सहयोग को मिलेगी नई दिशा
Sudarshan News

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी का म्यांमार दौरा; समुद्री सहयोग को मिलेगी नई दिशा

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी 2 से 5 मई 2026 तक म्यांमार के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा और समुद्री सहयोग को और मजबूत करना है। दौरे के दौरान नौसेना प्रमुख म्यांमार के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इनमें म्यांमार सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ जनरल ये विन ऊ, रक्षा मंत्री जनरल यू हटन आंग और नौसेना प्रमुख एडमिरल ह्टेन विन शामिल हैं। इन बैठकों में समुद्री सुरक्षा, प्रशिक्षण और संयुक्त सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा होगी। नौसैनिक ठिकानों का दौरा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम एडमिरल त्रिपाठी म्यांमार नौसेना के कई प्रमुख ठिकानों सेंट्रल नेवल कमांड, नेवल ट्रेनिंग कमांड और नंबर-1 फ्लीट—का दौरा करेंगे। इसके साथ ही वे शहीद सैनिकों की स्मृति में बने युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। रक्षा सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर फोकस इस दौरे में समुद्री सुरक्षा, क्षमता विकास, प्रशिक्षण और ऑपरेशनल कोऑर्डिनेशन जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दोनों नौसेनाओं के बीच तकनीकी और रणनीतिक सहयोग को और गहरा करने पर भी चर्चा होगी। भारत-म्यांमार नौसेनाओं का नियमित सहयोग दोनों देशों की नौसेनाएं पहले से ही कई स्तरों पर सहयोग करती रही हैं। इसमें शामिल हैं- द्विपक्षीय रक्षा वार्ता और स्टाफ स्तर की बैठकें संयुक्त अभ्यास जैसे इंडो-म्यांमार नेवल एक्सरसाइज (IMNEX) समन्वित गश्त (IMCOR) बंदरगाह यात्राएं और हाइड्रोग्राफी सर्वे प्रशिक्षण कार्यक्रम और मल्टीनेशनल समुद्री मंचों में भागीदारी क्षेत्रीय समुद्री स्थिरता पर साझा प्रतिबद्धता म्यांमार ने हाल के वर्षों में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित कई बड़े आयोजनों जैसे Indian Ocean Naval Symposium, MILAN, International Fleet Review और अन्य में भाग लिया है। यह दौरा दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विश्वास और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करता है, साथ ही हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने की साझा प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Go to News Site