Rajasthan Patrika
देशभर के लोगों के मोबाइल फोन अचानक एकसाथ बजने लगे जिसके चलते लोगों के मन में घबराहट पैदा हो गई। हालांकि इस अलार्म के बाद सरकार ने तुरंत एक मैसेज जारी कर लोगों को यह सूचना दी कि यह कोई तकनीकि खराबी या साइबर अटैक की चेतावनी नहीं बल्कि आपदा अलर्ट सिस्टम का परीक्षण था। सरकार के इस अलर्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है। इसे लेकर ट्विटर पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है।
Go to News Site