AajTak
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है. ईवीएम में गड़बड़ी और छेड़छाड़ के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने यह बड़ा फैसला लिया. सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी. कुल 15 बूथों में से 11 मगराहाट पश्चिम और 4 डायमंड हार्बर में हैं. इस बीच फलता में भी री वोटिंग की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा किया. टीएमसी कार्यकर्ताओं पर धमकाने का आरोप भी लोगों ने लगाया है.
Go to News Site