Collector
स्ट्रॉन्ग रूम क्या होता है जहां चुनाव के बाद EVM रहती हैं पूरी तरह सुरक्षित? जानिये मतगणना से जुड़ी जरुरी प्रोटोकॉल | Collector
स्ट्रॉन्ग रूम क्या होता है जहां चुनाव के बाद EVM रहती हैं पूरी तरह सुरक्षित? जानिये मतगणना से जुड़ी जरुरी प्रोटोकॉल
Rajasthan Patrika

स्ट्रॉन्ग रूम क्या होता है जहां चुनाव के बाद EVM रहती हैं पूरी तरह सुरक्षित? जानिये मतगणना से जुड़ी जरुरी प्रोटोकॉल

Election Result Counting Protocol: बंगाल, तमिलनाडु सहित 5 राज्यों के चुनाव अब खत्म हो चुके हैं। चुनाव परिणाम सोमवार 04 मई 2026 को जारी किये जाएंगे। इसके बाद तय होगा कि कौन उस राज्य का अगला मुख्यमंत्री होगा। साथ ही चुनाव खत्म होते ही कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि वोटिंग मशीनें आखिर जाती कहां हैं और उन्हें सुरक्षित कैसे रखा जाता है? इसका जवाब है ‘स्ट्रॉन्ग रूम’। यह एक ऐसा विशेष सुरक्षित स्थान होता है, जहां EVM और VVPAT मशीनों को मतगणना तक पूरी सुरक्षा में रखा जाता है। आमतौर पर स्ट्रॉन्ग रूम के लिए किसी सरकारी कॉलेज, पॉलिटेक्निक संस्थान या प्रशासनिक गोदाम को चुना जाता है। इन जगहों को पहले से तैयार किया जाता है, ताकि सुरक्षा और निगरानी में कोई कमी न रहे।

Go to News Site