Dainik Bhaskar
मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में शनिवार शाम को दो और बच्चों के शव बरामद किए गए। इनमें से एक की पहचान श्रीतमिल पिता कामराज (5) के रूप में हुई। वहीं दूसरे बच्चे की पहचान विराज पिता कृष्ण सोनी (6) के रूप में हुई। विराज सोनी का शव शनिवार शाम 6 बजे घटनास्थल के पास मिला है। गोताखोरों की टीम में शव को सफेद कपड़े में लपेटकर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया है। इसके साथ ही हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। कामराज (45) और उनका भतीजा मयूरम अब भी लापता है। सेना के साथ NDRF और SDRF की टीमें बोट के जरिए सर्चिंग कर रही हैं। तेज हवा में पलटा था क्रूज गुरुवार शाम करीब 5 बजे MP टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी डैम में डूब गया था। क्रूज में करीब 47 पर्यटक सवार थे, जबकि टिकट सिर्फ 29 लोगों की ही कटी थी। हादसा किनारे से लगभग 300 मीटर दूर हुआ। उस वक्त हवा की रफ्तार करीब 74 किमी/घंटा थी। 5 तस्वीरें देखिए… इससे जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… डूबते क्रूज में लाइफ जैकेट ढूंढते रहे यात्री:MP में हादसे में 9 की मौत, रेस्क्यू 2 घंटे लेट; प्रदेश में क्रूज संचालन बंद, जांच कमेटी बनी मौज के बदले मौत! जिम्मेदार आंधी नहीं, अंधा-बहरा सिस्टम है:आंधी की चेतावनी और NGT-सुप्रीम कोर्ट के आदेश न दिखे-न सुने, अब लाशें गिन रहे हो खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Go to News Site