Sudarshan News
इनपुट- ज्ञानेश लोहानी, लखनऊ एस०टी०एफ०, उत्तर प्रदेश को उ०प्र० पुलिस उपनिरीक्षक की परीक्षा में टेलीग्राम के माध्यम से ठगी करने वाले प्रकरण में वांछित अभियुक्त अमन कुमार को जनपद मुजफ्फरपुर बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदो में दिनांक 14/15-03-2026 को उ०प्र० पुलिस उपनिरीक्षक की लिखित परीक्षा आयोजित हुयी थी। उक्त परीक्षा में टेलीग्राम चैनल के माध्यम से ठगी करने के प्रकरण में दिनांक 13.03.2026 को थाना हुसैनगंज जनपद लखनऊ पर पंजीकृत मुकदमे में अभियुक्त वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु एस०टी०एफ० की विभिन्न इकाईयो/टीमों को अभिसूचना सकंलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके कम में सुधांशु शेखर, पुलिस उपाधीक्षक के पर्यवेक्षण में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। दिनांक 01-05-2026 को उ०नि० नरेन्द्र सिंह, उ०नि० नितिन यादव, आरक्षी अवनीश यादव, पुष्पकुमार व राजेश तिवारी की टीम आपराधिक अभिसूचना संकलन हेतु जनपद मुजफ्फरपुर बिहार में मौजूद थी। इस दौरान मुखबिर व सर्विलांस के माध्यम से मु0अ0सं0-24/2026 के अभियोग में वांछित अभियुक्त अमन कुमार ग्राम बालूघाट जंगली माई स्थान पोस्ट कम्पनी बाग थाना सिकंदरपुर जनपद मुजफ्फरपुर बिहार में रहने की सूचना प्राप्त हुयी। उक्त सूचना के आधार पर टीम द्वारा मुखबिर की निशादेही पर अभियुक्त अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अमन कुमार ने पूछतांछ पर बताया कि यह एवं इसका साथी सूर्यांश मिलकर योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से पूर्व टेलीग्राम चैनल UPSI EXAM PAPER के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के फर्जी प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी का कार्य करते है। इनके द्वारा ठगी के पैसे प्राप्त करने हेतु अमन के बैंक खाते का इस्तेमाल किया जाता था। इन लोगों द्वारा अन्य प्रतियोगी परिक्षाओं का प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों से ठगी की जा चुकी है।
Go to News Site