AajTak
पुणे के नसरापुर में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से लोगों में भारी आक्रोश है. विरोध में स्थानीय नागरिकों ने पुणे-बेंगलुरु हाईवे जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. प्रदर्शनकारी आरोपी के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. साथ ही मुख्यमंत्री को मौके पर बुलाने की मांग भी उठी है. प्रशासन और पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है.
Go to News Site