Rajasthan Patrika
West Bengal Election 2026 Update: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान भले ही शांतिपूर्ण हो गया हो लेकिन मतगणना व चुनावी नतीजे आने के बाद बड़े पैमाने पर हिंसा की आशंका है। सुरक्षा बलों को ऐसा खुफिया इनपुट मिलने के बाद केंद्र सरकार ने प्रदेश में चुनाव बाद हिंसा रोकने के लिए जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर केंद्रीय सशस्त्र बल के करीब 70 हजार जवानों को तैनात करने का फैसला किया है। सीआरपीएफ के महानिदेशक जीपी सिंह ने बताया है कि इसमें सीआरपीएफ की 200, बीएसएफ की 150, सीआईएसएफ की 50, आईटीबीपी की 50 और एसएसबी की 50 कंपनियां तैनात रहेंगी। हिंसा रोकने के लिए समाजकंटकों पर नजर के साथ त्रिस्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा बलों को अगले आदेश तक तय क्षेत्र में ही बने रहने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव (2021) के नतीजे आने के बाद हिंसा व आगजनी की करीब 300 घटनाओं में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और हजारों लोगों को घर छोड़कर शिविरों में रहना पड़ा था।
Go to News Site