AajTak
महाराष्ट्र की 73 वर्षीय महिला ने अपनी हिम्मत और श्रद्धा से सभी को प्रेरित कर दिया है. उन्होंने 11,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ मंदिर तक की 22 किलोमीटर लंबी कठिन यात्रा बिना किसी सहारे के पैदल पूरी की. जहां अधिकतर लोग घोड़े, पालकी या हेलीकॉप्टर का उपयोग करते हैं, वहीं इस दादी ने केवल अपने मजबूत इरादे और विश्वास के दम पर यह चुनौती पार की.
Go to News Site