Collector
यूपी होमगार्ड परीक्षा में ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार | Collector
यूपी होमगार्ड परीक्षा में ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Sudarshan News

यूपी होमगार्ड परीक्षा में ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इनपुट- ज्ञानेश लोहानी, लखनऊ यूपी एस०टी०एफ० को उ०प्र० होमगार्ड की परीक्षा में टेलीग्राम के माध्यम से ठगी करने वाले अभियुक्त निखिल ठाकुर को जनपद मुजफ्फरपुर बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुयी। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदो में दिनांक 25/26/27-04-2026 को उ०प्र० होमगार्ड की लिखित परीक्षा आयोजित हुयी थी। उक्त परीक्षा में टेलीग्राम के माध्यम से ठगी करने के प्रकरण में दिनांक 24.04.2026 को थाना हुसैनगंज जनपद लखनऊ पर आईटी एक्ट पंजीकृत हुआ था जिसमें अभियुक्त उपरोक्त वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु एस०टी०एफ० की विभिन्न इकाईयो/टीमों को अभिसूचना सकंलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके कम में सुधांशु शेखर, पुलिस उपाधीक्षक के पर्यवेक्षण में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। दिनांक 01-05-2026 को उ0नि0 नरेन्द्र सिंह, उ०नि० नितिन यादव, आरक्षीगण अवनीश यादव, पुष्पकुमार व राजेश तिवारी की टीम आपराधिक अभिसूचना संकलन हेतु जनपद मुजफ्फरपुर बिहार में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर व सर्विलांस के माध्यम से मु0अ0सं0-52/2026 के अभियोग में वांछित अभियुक्त निखिल ठाकुर ग्राम व पोस्ट यजुयार वेस्ट, थाना जजुआर, जनपद मुजफ्‌फरपुर बिहार में रहने की सूचना प्राप्त हुयी। उक्त सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम द्वारा मुखबिर की निशादेही पर अभियुक्त निखिल ठाकुर को उपरोक्त स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त निखिल ठाकुर ने पूछतांछ पर बताया कि यह एवं इसका साथी सिद्धार्थ मिश्रा योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से पूर्व टेलीग्राम चैनल के माध्यम से लोगों को झांसा देकर ठगी का कार्य करते है। यह लोग यूपीआई आईडी व बार कोड जारी कर लोगों को झांसा देकर पैसा लेते है। यह क्यूआर कोड इसके साथी सिद्धार्थ द्वारा जारी किया गया था और सिद्धार्थ द्वारा दिये गये वर्चुअल नम्बर से चैनल बनाया गया था। जिसके माध्यम से ठगी का कार्य किया गया था।

Go to News Site