Sudarshan News
बिहार में सियासी गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले दूसरी बार दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि 6 मई को प्रस्तावित कैबिनेट विस्तार से पहले अंतिम रणनीति पर चर्चा होनी है। रविवार को मुख्यमंत्री की भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। इनमें सबसे अहम बैठक गृह मंत्री अमित शाह के साथ मानी जा रही है। माना जा रहा है कि इसी बैठक में मंत्रिमंडल के अंतिम ढांचे पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। सीएम सम्राट चौधरी ने अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि, "दिल्ली में देश के माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई। रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, बेहतर कनेक्टिविटी एवं बिहार के समग्र विकास को गति देने के विषय पर सार्थक चर्चा हुई। उनके मार्गदर्शन से नई संभावनाओं को बल मिलेगा।" नई दिल्ली में देश के माननीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई। रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, बेहतर कनेक्टिविटी एवं बिहार के समग्र विकास को गति देने के विषय पर सार्थक चर्चा हुई। उनके मार्गदर्शन से नई संभावनाओं को बल मिलेगा। #Railways #Connectivity … pic.twitter.com/m5JzsME2gd — Samrat Choudhary (@samrat4bjp) May 3, 2026 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, "देश के यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनके समृद्ध अनुभव एवं मार्गदर्शन से "विकसित बिहार" के विजन को लेकर विशेष चर्चा हुई।" देश के यशस्वी रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनके समृद्ध अनुभव एवं मार्गदर्शन से "विकसित बिहार" के विजन को लेकर विशेष चर्चा हुई। pic.twitter.com/Ui2cYoVil9 — Samrat Choudhary (@samrat4bjp) May 3, 2026 बता दें कि, सीएम का पूरा दिन लगातार बैठकों में बीत रहा है। सुबह 11:30 बजे जीतन राम मांझी से बातचीत हुई। दोपहर 1 बजे गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात हुई। शाम 6 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और 6:30 बजे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी उनकी बैठक निर्धारित रही। जानकारी के अनुसार, बिहार में भाजपा कोटे से लगभग 16 मंत्रियों के शामिल होने की तैयारी है। इनमें करीब 13 मौजूदा मंत्रियों को दोबारा मौका मिल सकता है, जबकि 3 नए चेहरों को शामिल करने पर विचार चल रहा है। पार्टी के भीतर इन नामों को लेकर अभी भी चर्चा जारी है। जदयू खेमे में बड़े बदलाव की संभावना कम बताई जा रही है, हालांकि वहां से भी 2 से 3 नए चेहरों को शामिल किए जाने की चर्चा है। एनडीए के अन्य सहयोगी दलों के नाम भी लगभग तय माने जा रहे हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की। करीब 30 मिनट चली इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच मंत्रिमंडल के संभावित फॉर्मूले पर चर्चा हुई। हाल ही में हुआ शपथ ग्रहण समारोह सादगी से संपन्न हुआ था, लेकिन इस बार मंत्रिमंडल विस्तार को बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी चल रही है। संभावना है कि इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि भाजपा कोटे से वे तीन नए चेहरे कौन होंगे, जो बिहार की नई राजनीतिक टीम में जगह बनाएंगे।
Go to News Site