Collector
लखनऊ में मंगलमान अभियान द्वारा 'मंगल महोत्सव 2026' की शुरुआत | Collector
लखनऊ में मंगलमान अभियान द्वारा 'मंगल महोत्सव 2026' की शुरुआत
Sudarshan News

लखनऊ में मंगलमान अभियान द्वारा 'मंगल महोत्सव 2026' की शुरुआत

इनपुट- श्वेता सिंह, लखनऊ, twitter- @shwetamedia207 सन 2019 को तत्कालीन महापौर संयुका भाटिया द्वारा लखनऊ की सांस्कृतिक धरोहर बड़ा मंगल को स्वच्छ, हरित एवं व्यवस्थित स्वरुप प्रदान करने के लिए समर्पित मंगलमान अभियान का प्रारम्भ किया गया था, जिसके द्वारा लखनऊ एवं आस पास जिलों मे लग रहे बड़े मंगल के भण्डारो को व्यवस्थित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक भी प्राचरित प्रसारित किया गया एवं दूर दराज बैठे भक्त भी ई -भंडारे के माध्यम से पुण्य के भागीदार बन सके। ये बाते मंगलमान अभियान द्वारा आयोजित मंगल महोत्सव -2026 के उद्घाटन अवसर पर गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन मे  मंगल मान अभियान के संयोजक राम कुमार तिवारी ने कही। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह संयोजक पर्यावरण गतिविधि राकेश जैन के साथ लखनऊ की पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, आईएएस अनीता भटनागर जैन, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, पूर्व डी ज़ी पी राजेश पाण्डेय, ए डी एम एम पी सिंह, जीतेन्द्र दुबे, ए डी सी पी, अरविन्द राव अपर नगर आयुक्त- लखनऊ नगर निगम, प्रशांत भाटिया के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल को क्षेत्र बांटकर वहा की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जायेगा। पूर्व महापौर सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन से लेकर आलमबाग मेट्रो स्टेशन के मध्य पड़ने वाले भण्डारो को आदर्श भंडारा स्थल बनाने का प्रयास करेंगी। उक्त अवसर पर मंगलमान समिति द्वारा स्वच्छ हरित बड़ा मंगल कि विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की गयी एवं 1 लाख प्रतिभागिओ के लक्ष्य के साथ ऑनलइन क्वीज़ की शुरुआत के साथ साथ हनुमत ई - भंडारा एवं बर्तन बैंक का लोकार्पण भी किया गया। उक्त अवसर पर आदर्श भंडारा का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मंत्री असीम अरुण और पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने कर प्रसाद वितरण किया। लखनऊ नगर निगम की ओर से  अपील की गयी है कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि सभी मिलकर “जीरो वेस्ट बड़ा मंगल भंडारा” की अवधारणा को अपनाते हैं, तो लखनऊ को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। नगर निगम की और से जारी हेल्पलाइन नंबर जारी: नगर आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि स्वच्छता संबंधी किसी भी समस्या के लिए नगर निगम के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें— टोल-फ्री नंबर: 1533 मोबाइल नंबर: 9219902911, 9219902912, 9219902913, 9219902914 जलकल कंट्रोल रूम: 8177054100, 8177054010, 8177054003 लखनऊ स्वच्छता अभियान (जोन 1, 3, 4, 6, 7): 18001234999 लायन एनवायरो (जोन 2, 5, 8): 18002026172

Go to News Site