Collector
शांति की कोशिश या नया दांव; ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को भेजा 14 सूत्रीय प्रस्ताव... ट्रंप ने दिया सख्त जवाब | Collector
शांति की कोशिश या नया दांव; ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को भेजा 14 सूत्रीय प्रस्ताव... ट्रंप ने दिया सख्त जवाब
Sudarshan News

शांति की कोशिश या नया दांव; ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को भेजा 14 सूत्रीय प्रस्ताव... ट्रंप ने दिया सख्त जवाब

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। इसी बीच ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को 14 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा है, जिसमें क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे टकराव को खत्म कर स्थायी शांति स्थापित करने की बात कही गई है। इसी प्रस्ताव को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस शुरू हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस प्रस्ताव पर संदेह जताया है। उन्होंने कहा कि वह इसे देख रहे हैं, लेकिन इसे स्वीकार करना आसान नहीं होगा। ट्रंप के अनुसार ईरान ने पिछले कई वर्षों में जो कदम उठाए हैं, उसकी पूरी कीमत अभी तक नहीं चुकाई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रस्ताव का पूरा अध्ययन करने के बाद ही अंतिम फैसला लेंगे। ईरान के इस 14 सूत्रीय प्रस्ताव में सभी प्रतिबंध हटाने, विदेशों में रुके हुए धन को जारी करने और क्षेत्र से विदेशी सैनिकों की वापसी जैसी मांगें शामिल हैं। इसके साथ ही व्यापारिक रास्तों और समुद्री मार्गों को सुरक्षित करने के लिए नई व्यवस्था का सुझाव भी दिया गया है। ईरान का कहना है कि यह प्रस्ताव पाकिस्तान के माध्यम से भेजा गया है और इसका उद्देश्य युद्ध को समाप्त कर स्थायी शांति लाना है, जबकि ट्रंप ने साफ किया है कि किसी भी समझौते पर तभी विचार होगा जब वह लंबे समय तक स्थिरता सुनिश्चित कर सके।

Go to News Site