Rajasthan Patrika
Kerala Election 2026, Pinarayi Vijayan Social Media Bio Change: केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अपने सोशल मीडिया बायो में बदलाव किया है, जिसके बाद सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसे सत्ता में बदलाव के संभावित संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। अब उनके बायो में ‘पोलित ब्यूरो सदस्य, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)’ लिखा है जबकि पहले उसमें मुख्यमंत्री पद का जिक्र भी शामिल था।
Go to News Site