AajTak
महराजगंज में शादी के नाम पर ठगी करने वाले लुटेरी दुल्हन गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक पुरुष आरोपी फरार है. गिरोह नकदी और जेवरात ठगने के लिए फर्जी शादी रचाता था. दुल्हन बनी अंजलिका को अविवाहित बताया गया, जबकि वह पहले से शादीशुदा निकली. गिरोह की मास्टरमाइंड लालती बताई जा रही है. पुलिस ने 39,500 रुपये और जेवर बरामद कर आरोपितों को जेल भेज दिया.
Go to News Site