Rajasthan Patrika
ISRO: भारत की अंतरिक्ष यात्रा में आज एक और बेहद ही खास और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। भारतीय स्पेस टेक स्टार्टअप गैलेक्सआई ने अपने ‘मिशन दृष्टि’ को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। इस लॉन्च की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह दुनिया का पहला ऑप्टो-सार सैटेलाइट है। इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता पर भारत की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने भी गैलेक्सआई की पूरी टीम को बधाई दी है। यह पल भारतीय निजी अंतरिक्ष क्षेत्र (प्राइवेट स्पेस सेक्टर) के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है।
Go to News Site