Rajasthan Patrika
Space-X Launch Satellite India: भारत में एक प्राइवेट स्पेस कंपनी गैलेक्सीआई ने अपना पहला कमर्शियल सैटेलाइट ‘दृष्टि’ रविवार को अंतरिक्ष में लॉन्च किया है। इसे एलन मस्क की कंपनी के फॉल्टन 9 रॉकेट के जरिए भेजा गया है। कंपनी का कहना है कि यह दुनिया का पहला ‘ऑप्टोसार सैटेलाइट’ (कैमरा और रडार) है। 190 किलो वजनी यह सैटेलाइट भारत का अब तक का सबसे बड़ा निजी तौर पर बनाया गया ‘अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट’ है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एक ही प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल (ईओ) और सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) दोनों तकनीकें साथ में दी गई हैं। इसलिए यह बादल, बारिश, धुंध या अंधेरे में भी देख सकता है।
Go to News Site