Sudarshan News
देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो चुकी है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में वोटों की गिनती के साथ ही शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। कुछ ही घंटों में यह साफ हो जाएगा कि किस राज्य में किस दल को जनता का समर्थन मिला है। बंगाल से केरल तक गिनती जारी पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटें हैं, लेकिन एक सीट पर चुनाव न होने के कारण 293 सीटों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। वहीं तमिलनाडु की 234 और केरल की 140 सीटों पर भी मतगणना जारी है। सभी राज्यों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच काउंटिंग हो रही है। केरल: शुरुआत में लेफ्ट को बढ़त केरल से आए शुरुआती रुझानों में वाम मोर्चा ने बढ़त के साथ अपना खाता खोल लिया है। शुरुआती आंकड़ों में लेफ्ट गठबंधन कुछ सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ भी टक्कर देता नजर आ रहा है। बाद के रुझानों में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। यूडीएफ लगभग 32 सीटों पर बढ़त बनाते दिख रहा है, जबकि एलडीएफ करीब 27 सीटों पर आगे है। एनडीए भी एक सीट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराता नजर आ रहा है। असम: बीजेपी ने शुरुआती बढ़त बनाई असम में भी मतगणना के साथ ही शुरुआती संकेत मिलने लगे हैं। यहां बीजेपी शुरुआती रुझानों में तीन सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। हालांकि, यह केवल शुरुआती आंकड़े हैं और आगे स्थिति बदल सकती है। बंगाल में भी गिनती तेज पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती सुबह से शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों का इंतजार किया जा रहा है, जो जल्द सामने आने की उम्मीद है। राज्य में इस बार चुनाव काफी चर्चा में रहा और नतीजों पर पूरे देश की नजर बनी हुई है। केरल में सख्त सुरक्षा और बड़ी तैनाती केरल में मतगणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यहां कुल 15,000 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इनमें रिटर्निंग ऑफिसर, अतिरिक्त अधिकारी, पर्यवेक्षक और सहायक शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। राज्य पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां मतगणना केंद्रों पर तैनात हैं, ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। कुछ ही घंटों में साफ होगी तस्वीर फिलहाल सभी राज्यों में शुरुआती रुझानों का दौर जारी है। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे यह स्पष्ट होता जाएगा कि किस राज्य में किस पार्टी या गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। पूरे देश की नजर इन चुनाव नतीजों पर टिकी हुई है।
Go to News Site