Sudarshan News
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों को लेकर राजनीतिक माहौल बेहद गर्म है। 4 मई को शुरू हुई मतगणना के जरिए यह तय होगा कि राज्य की सत्ता पर किसका कब्जा होगा। भवानीपुर विधानसभा सीट इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में है। यहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं। उनके खिलाफ भाजपा के शुभेंदु अधिकारी, कांग्रेस के प्रदीप प्रसाद और सीपीएम के श्रीजीब बिस्वास मैदान में हैं, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। शुरुआती रुझानों में कड़ी टक्कर दो चरणों में मतदान संपन्न होने के बाद अब ईवीएम से नतीजे सामने आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। ताजा जानकारी के अनुसार भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं। मतगणना के बीच ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कई इलाकों में जानबूझकर बिजली कटौती की जा रही है। हुगली के श्रीरामपुर, नदिया के कृष्णनगर, बर्धमान के आउसग्राम और कोलकाता के कुछ केंद्रों में बार-बार बिजली जाने, सीसीटीवी बंद होने और स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास संदिग्ध गतिविधियां देखी गई हैं। ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग जागरूक रहें, स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर नजर रखें और जनता के वोटों की रक्षा करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करने और सीसीटीवी फुटेज की मांग करने को भी कहा गया है।
Go to News Site