Collector
Election Result 2026: असम में फिर लौटता दिख रहा ‘हिमंता युग’! शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत; कांग्रेस पिछड़ी | Collector
Election Result 2026: असम में फिर लौटता दिख रहा ‘हिमंता युग’! शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत; कांग्रेस पिछड़ी
Sudarshan News

Election Result 2026: असम में फिर लौटता दिख रहा ‘हिमंता युग’! शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत; कांग्रेस पिछड़ी

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए डाले गए वोटों की गिनती सोमवार, 4 मई से शुरू हो चुकी है। 126 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को पूरा हो गया था। अब पूरे राज्य की नजरें चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, जिनकी घोषणा दिन के अंत तक की जाएगी। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मतगणना के पहले घंटे के भीतर आए रुझानों में भाजपा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। पार्टी करीब 67 सीटों पर आगे चल रही है, जो बहुमत के संकेत दे रहा है। वहीं कांग्रेस अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अभी तक 10 सीटों के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाई है और लगभग 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य दल फिलहाल खाता खोलते नहीं दिख रहे हैं। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है और चुनाव आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से पूरी होने की उम्मीद है, खासकर लखीमपुर जैसे इलाकों में भी स्थिति नियंत्रण में है। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जश्न की तैयारी जैसे ही शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलती दिखी, दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर जश्न की तैयारियां शुरू हो गईं। कार्यकर्ताओं के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया गया है, जिसमें आलू-पूड़ी, रसगुल्ले और जलेबियां शामिल हैं। माहौल में उत्साह साफ देखा जा सकता है, हालांकि सभी की नजर अब अंतिम नतीजों पर टिकी हुई है।

Go to News Site