Sudarshan News
केरलम में 2026 विधानसभा चुनाव का मतदान 9 अप्रैल को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुका है। अब 4 मई को सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के बाद राज्य के नए राजनीतिक समीकरण साफ होंगे। पूरे राज्य में लोगों की नजरें चुनाव परिणामों पर टिकी हुई हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस गठबंधन आगे मतगणना के दौरान सामने आए शुरुआती रुझानों में कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। UDF लगभग 83 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि LDF 53 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इससे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केरलम में बदलता राजनीतिक समीकरण भाजपा के वरिष्ठ नेता पीके कृष्णदास ने दावा किया है कि इस बार का चुनाव केरलम की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है। उनके अनुसार, राज्य में अब तक दोध्रुवीय राजनीति रही है, लेकिन इस चुनाव के बाद त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बन सकती है और एनडीए की भूमिका भी अहम होगी। नेताओं के दावे और बढ़ा सियासी तापमान मतगणना से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी इस बार जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि जनता स्थानीय निकाय चुनावों के परिणामों को दोहराएगी या नहीं, यह जल्द साफ होगा। हालांकि उन्होंने सीटों के अनुमान पर टिप्पणी करने से इनकार किया, लेकिन जीत को लेकर आत्मविश्वास जताया। एग्जिट पोल में UDF की मजबूत स्थिति चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं सत्ताधारी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) कड़ी टक्कर देता नजर आ रहा है। भाजपा भी इस बार के चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश में जुटी रही है।
Go to News Site