Sudarshan News
बवाना विधानसभा क्षेत्र के पूठ खुर्द गांव में आयोजित बाबा मोहन राम के वार्षिक कीर्तन एवं भंडारे के दौरान “बाबा मोहन राम मार्ग” का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के समाज कल्याण, सहकारिता, चुनाव तथा अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री एवं बवाना विधायक रविन्द्र इन्द्राज सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इस मौके पर मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि दिल्ली देहात में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और ग्राम विकास बोर्ड के माध्यम से चल रही योजनाएं अब जमीन पर दिखने लगी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों को भी शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में धन की कमी कभी बाधा नहीं बनेगी और जरूरत के अनुसार बजट उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम के बाद मंत्री कंझावला रोड स्थित कबीर (धानक) चौपाल में आयोजित नेत्र जांच शिविर में भी शामिल हुए। उन्होंने लोगों को आंखों की नियमित जांच के लिए प्रेरित किया और कहा कि समय पर जांच से गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने स्वयं भी अपनी नेत्र जांच कराई और सभी से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
Go to News Site