Collector
क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह निचलौल से हस्तांतरित, बने सीओ नौतनवा | Collector
क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह निचलौल से हस्तांतरित, बने सीओ नौतनवा
Sudarshan News

क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह निचलौल से हस्तांतरित, बने सीओ नौतनवा

महराजगंज। महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जिले में एक बार फिर से तबादला एक्सप्रेस चलाया है।इस बार कई पुलिसकर्मी समेत निचलौल क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह का भी ट्रांसफर हुआ है। बसंत सिंह क्षेत्राधिकारी निचलौल में तैनात थे जिनका कार्यकाल बेहद ही स्वर्णिम कार्यकाल रहा। स्थानीय आम जन मानस की बात करें तो आम जनता क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह से काफी प्रभावित थे। क्योंकि सीओ बसंत सिंह आम जनता से सीधे जुड़े हुए थे बड़ा से बड़ा विवेचना अत्यंत कुशलतापूर्वक और निष्पक्षता पूर्वक करते थे। इससे पूर्व सीओ सदर के रूप में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। अपने ड्यूटी कैरियर में वर्षों की सेवा देने के उपरांत भी अब तक बसंत सिंह के ऊपर भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप नहीं लगा है। ईमानदारी से ड्यूटी करने के कारण जहां भी जाते हैं अपनी छाप जरूर छोड़ते हैं,आम जनता से सीधा जुड़ाव ही हर मामले के निस्तारण में बेहद कारगर साबित होता है। निचलौल में सेवा देने के उपरांत अब पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने नौतनवा में ट्रांसफर किए हैं। नौतनवा नेपाल से सटे होने के कारण तस्करी जैसी गतिविधियां काफी हद तक बढ़ जाती है ऐसे में क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह कैसे नियंत्रण करेंगे यह देखने वाली बात होगी।

Go to News Site