Rajasthan Patrika
Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु की राजनीति में आज एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। फिल्मों में ‘थलापति’ के नाम से मशहूर Joseph Vijay(विजय) ने अब सियासी मैदान में भी अपनी ताकत दिखा दी है। उनकी पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’(TVK) ने 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाकर राज्य की पारंपरिक राजनीति को हिला दिया है। कई दशकों से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम(DMK) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम(AIADMK) के बीच ही सत्ता की लड़ाई सीमित रही थी। लेकिन इस बार तस्वीर अलग है। विजय ने खुद को एक मजबूत तीसरे विकल्प के रूप में स्थापित कर दिया है। यह सिर्फ चुनावी नतीजा नहीं, बल्कि उस राजनीतिक ढांचे के टूटने जैसा है जो लंबे समय से कायम था।
Go to News Site