Collector
यूपी एसटीएफ ने मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को किया अरेस्ट | Collector
यूपी एसटीएफ ने मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को किया अरेस्ट
Sudarshan News

यूपी एसटीएफ ने मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को किया अरेस्ट

इनपुट- ज्ञानेश लोहानी, लखनऊ एस०टी०एफ०, उत्तर प्रदेश को अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का 01 सदस्य अभियुक्त मोहम्मद शहबाज उर्फ राजू को 2.20 किलो ग्राम अवैध अफीम (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 11 लाख रूपये) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। एस०टी०एफ० उत्तर प्रदेश को विगत काफी समय से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदो में मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के सक्रिय होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एस०टी०एफ० की विभिन्न इकाईयों टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में विशाल विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उ०प्र० लखनऊ के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक रामनरेश के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज सिंह, मु०आरक्षी सुधीर सिंह, अजय प्रताप सिंह, अमित कुमार व पीसी कमाण्डो अशोक तिवारी की टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ करते हुये अभिसूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया । अभिसूचना संकलन के दौरान विश्वसनीय स्रोत के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह का एक सदस्य जनपद बरेली से पॉलीटेक्निक चौराहे के पास नाजयाज अफीम लेकर आने वाला है। जिसके पास भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ होने की सम्भावना है। मुखबिर की इस सूचना पर विश्वास कर मुखबिर के बताये हुए स्थान पर शीघ्रता करते हुए पहुँचकर एकबारगी दबिश देकर उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्‌तार कर लिया गया। जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी हुई। गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद शहबाज उर्फ राजू ने पूछताछ पर बताया कि उसकी उम्र 24 साल है और वह बीएससी कमेस्ट्री से वर्ष 2024 में एम० जे०के० कॉलेज बिहार से किया है। दिसम्बर 2024 से जून 2025 तक उसने पोखरा नेपाल राष्ट्र में सिविल कन्स्ट्रेक्शन का कार्य कर रहा था। जहां मात्र 23 हजार रूपये महीना (नेपाली) मिलता था. जिससे मेरे शौक पूरे नहीं होते थे। इसी मध्य मेरी पहचान बिहार राज्य के राहुल से हो गयी जो जालन्धर पंजाब में रहकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का कार्य करता था। जिसकी अगस्त 2025 में मृत्यु हो गयी है। राहुल के साथ मिलकर मैं भी यह कार्य करने लगा। इस कार्य में मुझे काफी मुनाफा होने लगा, और मैं जालंधर पंजाब में रहकर लगातार इस काम को करने लगा।

Go to News Site