Collector
हैदर कैनाल कॉलोनी में चलाया गया जर्जर एवं परित्यक्त रेलवे क्वार्टरों पर ध्वस्तीकरण अभियान | Collector
हैदर कैनाल कॉलोनी में चलाया गया जर्जर एवं परित्यक्त रेलवे क्वार्टरों पर ध्वस्तीकरण अभियान
Sudarshan News

हैदर कैनाल कॉलोनी में चलाया गया जर्जर एवं परित्यक्त रेलवे क्वार्टरों पर ध्वस्तीकरण अभियान

इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा आज हैदर कैनाल कॉलोनी, लखनऊ में जर्जर एवं परित्यक्त रेलवे क्वार्टरों के विरुद्ध विशेष ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया।इस अभियान के अंतर्गत कुल 62 जर्जर एवं परित्यक्त रेलवे क्वार्टरों तथा 02 पुराने पंप हाउसों को सफलतापूर्वक ध्वस्त किया गया। यह अभियान इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विद्युत विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीमों के सक्रिय सहयोग से संचालित किया गया। पूरे अभियान को सुनियोजित एवं समन्वित तरीके से संपन्न किया गया तथा कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से बिना किसी अप्रिय घटना के पूर्ण हुई। यह पहल मंडल द्वारा रेलवे परिसंपत्तियों की सुरक्षा एवं उनके बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में किए जा रहे सतत प्रयासों का हिस्सा है। जर्जर एवं परित्यक्त संरचनाओं को हटाए जाने से रेलवे क्वार्टरों पर अनधिकृत कब्जों की रोकथाम, बाहरी व्यक्तियों द्वारा होने वाली अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण तथा भविष्य की विकासात्मक परियोजनाओं हेतु भूमि उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

Go to News Site