Rajasthan Patrika
Instant Charging Technology Quantum Battery: कल्पना कीजिए कि आपका स्मार्टफोन या इलेक्ट्रिक कार कुछ घंटों के बजाय महज कुछ सेकंड में फुल चार्ज हो जाए। विज्ञान की दुनिया में यह अब केवल एक कल्पना नहीं, बल्कि हकीकत बनने की ओर एक बड़ा कदम है। ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने दुनिया की पहली ‘प्रूफ-ऑफ-कांसेप्ट क्वांटम बैटरी’ का सफल परीक्षण कर ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में क्रांतिकारी दस्तक दी है। इसके निर्माण में मुख्य रूप से कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन, कैनबरा; मेलबर्न यूनिवर्सिटी और रॉयल मेलबोर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों का योगदान है। लेकिन, अभी चुनौतियां बाकी हैं। सबसे बड़ी चुनौती, ऊर्जा भंडारण के समय को बढ़ाना है। इस तकनीक को व्यावसायिक रूप से बाजार में आने में अभी समय लगेगा, लेकिन यह शोध साबित करता है कि भविष्य में चार्जिंग के लिए इंतजार बीते जमाने की बात हो जाएगी।
Go to News Site