Rajasthan Patrika
NDA Victory Assam: असम के चाय बागानों में इस जीत की महक पहले ही आने लगी थी। तिनसुकिया, जोरहाट, डिब्रूगढ़ इलाके में चाय बागानों से जुड़े हजारों परिवारों ने फिर चायवाले पर ऐतबार किया। चाय बागान की महिलाओं ने एक सुर में कहा था, जो हमारा ख्याल रखेगा, वोट उसी को देंगे। किसी का नाम लिए बिना भी उनका इशारा साफ था। तीसरी बार भाजपा की प्याली में जीत की चाय इन्होंने चुन-चुनकर डाल ली। परिसीमन और महिला वोटर्स के लिए योजनाओं ने जीत को आसान बनाया और असम की हरियाली पर तीसरी बार भगवा रंग चढ़ा।
Go to News Site