Collector
'जनादेश की रक्षा के लिए लड़ेंगे अंत तक...' राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद CM भगवंत मान का बड़ा बयान | Collector
'जनादेश की रक्षा के लिए लड़ेंगे अंत तक...' राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद CM भगवंत मान का बड़ा बयान
Sudarshan News

'जनादेश की रक्षा के लिए लड़ेंगे अंत तक...' राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद CM भगवंत मान का बड़ा बयान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं और इसके खिलाफ उन्होंने अपनी बात मजबूती से रखी है। ਅੱਜ ਦਿੱਲੀ ਵਿਖੇ ਮਾਨਯੋਗ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਜੀ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਅਸੀਂ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਹੋ ਰਹੇ 'ਲੋਕਤੰਤਰ ਦੇ ਕਤਲ' ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਮਜ਼ਬੂਤੀ ਨਾਲ ਆਵਾਜ਼ ਬੁਲੰਦ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਗੈਰ-ਸੰਵਿਧਾਨਕ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨੂੰ ਤੋੜਨਾ ਅਤੇ ED-CBI ਵਰਗੀਆਂ ਕੇਂਦਰੀ ਏਜੰਸੀਆਂ ਦੀ ਦੁਰਵਰਤੋਂ ਕਰਕੇ ਦਾਗੀ ਨੇਤਾਵਾਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਦੀ 'ਵਾਸ਼ਿੰਗ ਮਸ਼ੀਨ' ਵਿੱਚ ਸਾਫ਼ ਕਰਨਾ ਸਾਡੇ… pic.twitter.com/9pBxuaoExl — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 5, 2026 सीएम मान ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों जैसे ED और CBI का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाकर उन्हें सत्ताधारी दल में शामिल करने की कोशिश की जा रही है, जिसे उन्होंने लोकतांत्रिक ढांचे पर सीधा हमला बताया। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि पंजाब में कथित “ऑपरेशन लोटस” की रणनीति कभी सफल नहीं होगी। उनके मुताबिक, राज्य के विधायक जनता की आवाज़ हैं और वे किसी भी तरह के दबाव या प्रलोभन में नहीं आएंगे। सीएम मान ने कहा कि वह एक लोकसेवक के रूप में पंजाब के लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उनकी सरकार जनता के जनादेश और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि इस लड़ाई को वे अंत तक जारी रखेंगे। मुख्यमंत्री ने यह बयान अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट के जरिए साझा किया, जो अब राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

Go to News Site