Rajasthan Patrika
Who Is V S Babu: पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद सबसे बड़ा उलटफेर बंगाल के साथ-साथ तमिलनाडु में भी देखा गया। चुनाव के दौरान इस बात की उम्मीद की जा रही थी कि तमिलनाडु में एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली DMK सरकार राज्य में वापसी कर सकती है। लेकिन नतीजों के दिन ऐसा कुछ हुआ जिसकी उम्मीद भी नहीं की गई थी। DMK सत्ता से बाहर तो हो गई, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी अपना चुनाव हार गए। टीवीके के उम्मीदवार वीएस बाबू ने एमके स्टालिन को चुनाव में हराकर ‘जायंट किलर’ बन गए। मतगणना की शुरुआत से ही तस्वीर कुछ अलग नजर आने लगी थी। शुरुआती में कुछ राउंड के बाद ही वीएस बाबू ने बढ़त बनाई और फिर पूरे समय आगे ही रहे। अंत में स्टालिन को 8 हजार से ज्यादा मतों से हार का सामना करना पड़ा।
Go to News Site