Collector
बंगाल CM पर फैसला करने खुद पहुंचेंगे अमित शाह; असम की कमान संभालेंगे जेपी नड्डा | Collector
बंगाल CM पर फैसला करने खुद पहुंचेंगे अमित शाह; असम की कमान संभालेंगे जेपी नड्डा
Sudarshan News

बंगाल CM पर फैसला करने खुद पहुंचेंगे अमित शाह; असम की कमान संभालेंगे जेपी नड्डा

पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद अब दोनों राज्यों में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी बीच पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि मुख्यमंत्री चयन और सरकार गठन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा सके। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद को लेकर निर्णय कराने की जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी गई है। उन्हें विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। उनके साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी सह-पर्यवेक्षक होंगे, जो नवनिर्वाचित विधायकों से बातचीत कर अंतिम फैसला तय करने में मदद करेंगे। वहीं असम के लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों के बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने सरकार गठन की प्रक्रिया को गति दे दी है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि ये नेता विधायकों और संगठन के साथ समन्वय बनाकर मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देंगे। उधर बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने जानकारी दी है कि शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा, जो रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के दिन होगा। चुनाव में बीजेपी ने बंगाल में 206 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि टीएमसी 80 सीटों तक सीमित रह गई है।

Go to News Site