Collector
बंगाल जीत का जश्न मंदिर तक; रेखा गुप्ता ने काली मां के चरणों में टेका मत्था... बताया 'बदलाव का जनादेश' | Collector
बंगाल जीत का जश्न मंदिर तक; रेखा गुप्ता ने काली मां के चरणों में टेका मत्था... बताया 'बदलाव का जनादेश'
Sudarshan News

बंगाल जीत का जश्न मंदिर तक; रेखा गुप्ता ने काली मां के चरणों में टेका मत्था... बताया 'बदलाव का जनादेश'

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ दिल्ली के सीआर पार्क स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां काली से आशीर्वाद लिया और इस जीत को देश की राजनीति में एक अहम बदलाव बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस जीत का श्रेय खासतौर पर महिलाओं को दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल की माताओं और बहनों ने भय और असुरक्षा के माहौल को नकारते हुए सुशासन के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र करते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा और कहा कि जिन दलों ने इस बिल का विरोध किया, उन्हें जनता ने अपने वोट के जरिए जवाब दिया है। उनके अनुसार, यह परिणाम दिखाता है कि महिलाएं अब अपने अधिकारों और सम्मान को लेकर अधिक जागरूक हो चुकी हैं। रेखा गुप्ता ने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि लोकतंत्र और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने बताया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया और बदलाव के पक्ष में अपना समर्थन दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान को भी सराहा, जिन्होंने लंबे समय तक संघर्ष कर यह मुकाम हासिल किया। इस मौके पर वीरेन्द्र सचदेवा, बांसुरी स्वराज और शिखा राय सहित कई नेता मौजूद रहे।

Go to News Site