AajTak
महाराष्ट्र के पुणे जिले के नसरापुर में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले में लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच एक चौंकाने वाला पहलू सामने आया है, जहां 65 साल के आरोपी के अपने परिवार ने ही उससे किनारा कर लिया है और उसके लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की है. आरोपी की पत्नी और बेटे ने साफ तौर पर कहा है कि उनका उससे पिछले दस वर्षों से कोई संबंध नहीं है और वो किसी भी तरह से उससे जुड़ना नहीं चाहते. इस मामले में परिवार की प्रतिक्रिया ने पूरे मामले को और ज्यादा गंभीर बना दिया है. आरोपी की पत्नी ने गहरी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि जिस जगह उस मासूम बच्ची की हत्या हुई, उसी जगह उसे भी पत्थरों से कुचलकर मार देना चाहिए.
Go to News Site