Collector
‘वोट बैंक के लिए तृणमूल कांग्रेस ने मुस्लिम समाज का इस्तेमाल किया’ असदुद्दीन ओवैसी ने बता दिया ममता बनर्जी के हार का कारण | Collector
‘वोट बैंक के लिए तृणमूल कांग्रेस ने मुस्लिम समाज का इस्तेमाल किया’ असदुद्दीन ओवैसी ने बता दिया ममता बनर्जी के हार का कारण
Rajasthan Patrika

‘वोट बैंक के लिए तृणमूल कांग्रेस ने मुस्लिम समाज का इस्तेमाल किया’ असदुद्दीन ओवैसी ने बता दिया ममता बनर्जी के हार का कारण

Asaduddin Owaisi: पश्चिम बंगाल और असम के चुनावी नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच असदुद्दीन ओवैसी(Asaduddin Owaisi) ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता की ‘सेक्युलर और उदार छवि राज्य के बाहर जितनी दिखाई जाती है, हकीकत उससे अलग है। ओवैसी का आरोप था कि बंगाल में मुसलमानों को नागरिक की तरह नहीं, बल्कि सिर्फ वोट बैंक की तरह देखा गया। उनके मुताबिक, अगर तृणमूल कांग्रेस ने समुदाय के साथ बराबरी का व्यवहार किया होता, तो जमीनी स्तर पर विकास ज्यादा दिखता। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए, जिसने भरोसे को कमजोर किया।

Go to News Site