Dainik Bhaskar
राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में चक्रवात बनने से देश के बड़े हिस्से में मौसम बदल गया है। उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। राजस्थान , मध्य प्रदेश, बिहार, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली में मंगलवार को ओले गिरे। बिहार के 22 जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। सीवान में ओले गिरे। पिछले 24 घंटों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 7 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत हो गई। यूपी के हमीरपुर में टीन शेड गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मंगलवार को दिल्ली, मध्य प्रदेश के डिंडौरी, राजस्थान के बालोतरा में, हरियाणा के नूंह और झज्जर में, हिमाचल प्रदेश के शिमला में दोपहर बाद तेज बारिश के साथ मंडी और सिरमौर में ओलावृष्टि हुई। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश जारी है। मंगलवार को 45 शहरों में तेज बारिश हुई। हमीरपुर-चित्रकूट में 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान चला। राजस्थान के 5 जिलों में मंगलवार को तेज बारिश हुई। उत्तराखंड के 8 जिलों में बारिश हुई, जबकि केदार घाटी में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ में भी तेज आंधी-बारिश से हालात प्रभावित रहे और नेशनल हाईवे-30 पर पानी भर गया। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 7 मई: 8 मई: देशभर से मौसम से जुड़ी 4 तस्वीरें…
Go to News Site