Collector
गर्लफ्रेंड बोली-मुझे बेबी दे, फिर मर जा:लुधियाना का युवक बोला- 4 साल रुक जा, मां का दावा- युवती दबाव बनाती थी, तभी नस काटी | Collector
गर्लफ्रेंड बोली-मुझे बेबी दे, फिर मर जा:लुधियाना का युवक बोला- 4 साल रुक जा, मां का दावा- युवती दबाव बनाती थी, तभी नस काटी
Dainik Bhaskar

गर्लफ्रेंड बोली-मुझे बेबी दे, फिर मर जा:लुधियाना का युवक बोला- 4 साल रुक जा, मां का दावा- युवती दबाव बनाती थी, तभी नस काटी

“गर्लफ्रेंड बार-बार बेबी की डिमांड करती थी। बेटा मना करता था कि अभी पॉसिबल नहीं है। गर्लफ्रेंड फिर भी उसे बार-बार उसी बात के लिए प्रेशर डालती रही। उसने लड़के को यहां तक कह दिया था कि मुझे बेबी दे और फिर मर जा। ” ये कहना है लुधियाना में फंदा लगाकर सुसाइड करने वाले युवक निखिल (21) की मां गीता का। गीता का कहना है कि गर्लफ्रेंड डेढ़ साल से उसके बेटे से बेबी की डिमांड कर रही थी। बेटा उसे कहता रहा कि अभी ऐसा संभव नहीं है। शादी करके बेबी करेंगे। अभी चार-पांच साल रुक जा। सेट हो जाऊं। बेटे की गर्लफ्रेंड अपनी जिद पर अड़ी रही। वह बेबी को लेकर उसकी किसी भी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं थी। जब वह गुस्सा करती थी तो बेटा उसे कह देता था कि कोई बात नहीं बेबी दे दूंगा। यही नहीं गर्लफ्रेंड बेटे को कभी भागने को कह रही थी तो कभी शादी करने का दबाव डाल रही थी। गीता ने बताया कि इन सब बातों का खुलासा तब हुआ जब उसके बेटे ने 27 अक्टूबर 2025 को फंदा लगाकर सुसाइड किया और उसके बाद मोबाइल का लॉक खोला। बेटे के मोबाइल में ढाई साल की चैटिंग पड़ी है। यहां तक कि एक वीडियो ऐसी भी है जिसमें उसने दबाव में आकर नस काट ली थी। गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को क्या-क्या कहा, पढ़े मां की जुबानी... अब पढ़िए दोनों के बीच हुई वाट्सअप चैट… तीन बार पहले भी की थी जान देने की कोशिश गीता ने बताया कि निखिल उस लड़की से बहुत प्यार करता था। वो उसे खोना नहीं चाहता था जो कि उसके मोबाइल में मिले सबूत बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि निखिल ने कभी इस बारे में घर पर बात नहीं की। वो प्यार में बहुत आगे बढ़ चुका था। लड़की के साथ थोड़ी सी भी अनबन होती थी तो वह डिप्रेशन में आ जाता था। उसने तीन बार सुसाइड करने की कोशिश की। यह सब राज उसके मोबाइल से खुले। उन्होंने बताया कि उसके मोबाइल में एक वीडियो है जिसमें उसने अपने हाथ की नस काट दी थी। उसका दोस्त उसे डॉक्टर के पास ले गया और पट्‌टी करवाकर लाया। तब उसने घर पर कहा कि चोट लग गई थी। लड़के ने अपने हाथ पर कई बार ब्लेड से वार भी किया था। अब पढ़ें लव स्टोरी की शुरुआत से सुसाइड तक की कहानी… मां बोली- अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई निखिल की मां गीता का कहना है कि उसने बेटे की मौत के 6 महीनों तक थानों के चक्कर काटे। आखिरकार, पुलिस कमिश्नर दफ्तर में धरना देने के बाद सीपी के आदेश पर थाना सदर में एफआईआर दर्ज हो गई। लेकिन अभी तक पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार नहीं किया है। उनका कहना है कि उन्होंने लड़की के माता-पिता के खिलाफ भी शिकायत दी थी लेकिन उनका नाम एफआईआर में नहीं जोड़ा गया। ॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… लुधियाना- बॉयफ्रेंड के सुसाइड के बाद गर्लफ्रेंड संग VIDEO:नहाते हुए चैटिंग, बेडरूम में नग्न नजर आई; शादी नहीं की तो कहा- तू मर जा गर्लफ्रेंड ने बार-बार आत्महत्या का दबाव बनाया, 'गोलियां खाकर मर जा' जैसे मैसेज भेजे, जिसके बाद बेटे ने सुसाइड किया। हमारे पास 10 हजार से ज्यादा प्राइवेट वीडियो व फोटो हैं। ये कहना है लुधियाना में फांसी लगाकर सुसाइड करने वाले युवक (21) की मां का। उन्होंने कहा कि लड़की बेटे को अपने घर बुलाती थी और उसके साथ फिजिकल हुई। पढ़ें पूरी खबर…

Go to News Site