Rajasthan Patrika
ED Raid Punjab: ED ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) से जुड़े करीबी लोगों के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। यह कार्रवाई SAS नगर के खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में की गई। ED की जांच के दौरान 9वीं मंजिल से नोटों से भरे दो बैग नीचे फेंक दिए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बैग गिरते ही 500 रुपये के नोट जमीन पर बिखर गए। मौके से करीब 20 से 21 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। ED की कार्रवाई जारी है।
Go to News Site