Rajasthan Patrika
Gujarat Congress: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था। उस चुनाव में कांग्रेस महज 17 सीटें जीत पाई थी। उसके बाद भी कई विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दी। जिसके बाद गुजरात में कांग्रेस विधायकों की संख्या अब महज 12 रह गई है। जिसका असर आगामी राज्य सभा चुनाव को देखने को मिलेगा। राज्यसभा में पार्टी की आखिरी बची मौजूदगी भी अब खत्म होने की कगार पर है। मौजूदा समीकरणों को देखें तो अगली राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया के बाद गुजरात से कांग्रेस का एक भी सांसद उच्च सदन(राज्य सभा) में नहीं रहेगा। ऐसा करीब 66 साल बाद होने जा रहा है।
Go to News Site