Collector
'हर भारतीय को हमारी सेनाओं पर गर्व...' ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर PM मोदी का कड़ा संदेश; बोले- आतंक को बढ़ावा देने वालों को मिलेगा जवाब | Collector
'हर भारतीय को हमारी सेनाओं पर गर्व...' ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर PM मोदी का कड़ा संदेश; बोले- आतंक को बढ़ावा देने वालों को मिलेगा जवाब
Sudarshan News

'हर भारतीय को हमारी सेनाओं पर गर्व...' ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर PM मोदी का कड़ा संदेश; बोले- आतंक को बढ़ावा देने वालों को मिलेगा जवाब

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर देशभर में इस सैन्य कार्रवाई को याद किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी और समर्पण को सलाम किया। A year ago, during #OperationSindoor , our armed forces showcased their valour and gave a firm response to those who attacked our people. Every Indian is proud of our armed forces. As a mark of respect to our forces and their success during #OperationSindoor , let us all change our… pic.twitter.com/w4A3j1bGTw — Narendra Modi (@narendramodi) May 7, 2026 प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि एक वर्ष पहले भारतीय सेना ने इस अभियान में अद्भुत साहस, सटीक रणनीति और मजबूत इच्छाशक्ति का परिचय दिया था। यह कार्रवाई उन आतंकियों के खिलाफ की गई थी जिन्होंने पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हमला किया था। नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस ऑपरेशन ने दुनिया को भारतीय सेना की उच्च स्तरीय पेशेवर क्षमता और तेज प्रतिक्रिया की ताकत दिखाई। तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय ने इस मिशन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री ने रक्षा क्षेत्र में चल रहे ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश में स्वदेशी रक्षा उत्पादन और तकनीक को बढ़ावा देने से राष्ट्रीय सुरक्षा को नई मजबूती मिली है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपने रुख पर अडिग है। उन्होंने कहा कि देश न केवल आतंकियों के खिलाफ बल्कि उन्हें समर्थन देने वाले पूरे नेटवर्क के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई जारी रखेगा।

Go to News Site