Collector
‘साहब, आपको क्या हो गया…’ खून से लथपथ पड़े थे चंद्रनाथ, ड्राइवर की चीखों से गूंजा इलाका; सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्याकांड पर चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी | Collector
‘साहब, आपको क्या हो गया…’ खून से लथपथ पड़े थे चंद्रनाथ, ड्राइवर की चीखों से गूंजा इलाका; सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्याकांड पर चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी
Sudarshan News

‘साहब, आपको क्या हो गया…’ खून से लथपथ पड़े थे चंद्रनाथ, ड्राइवर की चीखों से गूंजा इलाका; सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्याकांड पर चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बवाल तब खड़ा हो गया जब नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कोलकाता के पास मध्यमग्राम इलाके में हुई, जिसने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। जानकारी के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ अपने घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर थे, जब हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था और आरोप है कि वारदात से पहले इलाके की रेकी भी की गई थी। स्थानीय लोगों ने घटना को बेहद भयावह बताया। एक चश्मदीद के अनुसार, गोलियों की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले तो देखा कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क पर खड़ी थी और ड्राइवर घबराकर रो रहा था। वह बार-बार यही कह रहा था कि “साहब के साथ क्या हो गया।” प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चंद्रनाथ रथ गाड़ी की पिछली सीट पर घायल हालत में मौजूद थे। उनके शरीर से काफी खून बह रहा था और वे बोलने की स्थिति में नहीं थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाने और पुलिस को सूचना देने की सलाह दी। पुलिस ने जांच के दौरान एक संदिग्ध वाहन को जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल हमले में किया गया था। बताया जा रहा है कि उस गाड़ी की नंबर प्लेट सिलीगुड़ी रजिस्ट्रेशन की थी, लेकिन जांच में वह फर्जी निकली। अधिकारियों के अनुसार, वाहन के दस्तावेजों में भी छेड़छाड़ की गई थी। घटना के बाद सुवेंदु अधिकारी ने इसे सुनियोजित हत्या करार दिया। उन्होंने कहा कि कई दिनों से रेकी की जा रही थी और पूरी योजना बनाकर हमला किया गया। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे “जंगल राज” की स्थिति बताया और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

Go to News Site