Sudarshan News
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुआई में एनडीए सरकार का आज बड़ा विस्तार हुआ। कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें पुराने और नए दोनों चेहरों को शामिल किया गया है। इस मंत्रिमंडल में कई दलों के नेताओं को प्रतिनिधित्व देकर राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की गई है। एनडीए में सीटों का बंटवारा नई कैबिनेट में बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, एलजेपी (आर) से 2, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से 1 और आरएलएम से 1 मंत्री शामिल हुए हैं। इससे गठबंधन में संतुलन बनाए रखने की रणनीति साफ दिखाई देती है। निशांत कुमार की एंट्री बनी चर्चा का केंद्र इस शपथ ग्रहण समारोह में सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की रही, जो पहली बार मंत्री बने हैं। उनके शामिल होने से राजनीतिक हलकों में नई चर्चाएं तेज हो गई हैं। बड़े नेताओं की मौजूदगी में भव्य समारोह शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बिहार से जुड़े कई दिग्गज नेताओं ने भी समारोह में शिरकत की। नए और पुराने चेहरों का मिश्रण कैबिनेट में पुराने अनुभव वाले नेताओं के साथ नए चेहरों को भी जगह दी गई है। पहली बार मंत्री बनने वालों में निशांत कुमार, मिथिलेश तिवारी, स्वेता कुमारी, बुलो मंडल, नंदकिशोर राम और रामचंद्र प्रसाद जैसे नाम शामिल हैं। बीजेपी और जेडीयू से प्रमुख मंत्री बीजेपी की ओर से राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, रमा निषाद, प्रमोद चंद्रवंशी और अन्य नेताओं को मंत्री पद मिला है। वहीं जेडीयू से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार, भगवान सिंह कुशवाहा और अन्य नेताओं ने शपथ ली है। सहयोगी दलों को भी मिला प्रतिनिधित्व एलजेपी (आर) से संजय सिंह और संजय पासवान, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष मांझी और आरएलएम से दीपक प्रकाश को कैबिनेट में शामिल किया गया है। कुल 31 मंत्री लेंगे शपथ, बीजेपी से 15 और जेडीयू से 13 नेता कैबिनेट में होंगे शामिल CM- सम्राट चौधरी डिप्टी CM - विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव BJP से मंत्री राम कृपाल यादव केदार गुप्ता नीतीश मिश्रा मिथलेश तिवारी रमा निषाद विजय कुमार सिन्हा दिलीप जायसवाल प्रमोद चंद्रवंशी लखेन्द्र पासवान संजय टाइगर इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र नंद किशोर राम रामचंद्र प्रसाद अरुण शंकर प्रसाद श्रेयसी सिंह JDU निशांत कुमार श्रवण कुमार अशोक चौधरी लेसी सिंह मदन सहनी सुनील कुमार जमा खान भगवान सिंह कुशवाहा शीला कुमारी दामोदर राउत बुलो मंडल रत्नेश सदा LJP(R) संजय पासवान संजय सिंह हम संतोष मांझी आरएलएम दीपक प्रकाश
Go to News Site