Collector
CM की कुर्सी पर बैठने लगे नीतीश, नेताओं ने रोका:विजय चौधरी-संजय झा ने इशारों में कहा- उधर बैठते हैं; मंच से इशारे करने लगे | Collector
CM की कुर्सी पर बैठने लगे नीतीश, नेताओं ने रोका:विजय चौधरी-संजय झा ने इशारों में कहा- उधर बैठते हैं; मंच से इशारे करने लगे
Dainik Bhaskar

CM की कुर्सी पर बैठने लगे नीतीश, नेताओं ने रोका:विजय चौधरी-संजय झा ने इशारों में कहा- उधर बैठते हैं; मंच से इशारे करने लगे

गांधी मैदान में सम्राट सरकार के मंत्रियों की शपथ के दौरान नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए बढ़ने लगे। विजय चौधरी और संजय झा नीतीश के साथ मौजूद थे। विजय चौधरी ने नीतीश कुमार को बताया कि उनकी सीट उधर है। इसके बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ अपनी कुर्सी पर जाकर बैठे। दरअसल हुआ यूं कि, मंच पर पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने नेताओं का अभिवादन किया। वो मंच की दूसरी साइड गए। जिन लोगों को शपथ लेनी थी उनसे मिले। फिर वापस लौटन लगे। तभी उन्हें मंच पर सीएम और डिप्टी सीएम की कुर्सी दिखी। वो सीएम की कुर्सी की तरफ बढ़ने लगे, लेकिन डिप्टी CM विजय चौधरी और JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें समझाया और इशारों में कहा- चलिए आगे बैठते हैं। नीतीश कुछ देर के लिए असहज हुए, इसके बाद विजय चौधरी ने उन्हें दोबारा आगे चलने को कहा। इस दौरान मंच पर नेता नीतीश कुमार की ओर देखने लगे। 2 तस्वीरों में समझिए पूरा मामला मंच से इशारे करने लगे नीतीश कुमार नीतीश जैसे ही मंच पर पहुंचे। उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। वे मंच के आगे वाले हिस्से की ओर बढ़े और इशारों में किसी से पूछने लगे कि तिलक क्यों नहीं लगाया है। इस दौरान डिप्टी CM विजय चौधरी ने उन्हें रोका और अपने साथ ले गए। नीतीश इसके बाद डिप्टी CM बिजेंद्र यादव की ओर बढ़े और उनके कंधे पर हाथ रखा। नीतीश आगे बढ़े और विजय सिन्हा के कंधे पर हाथ रखा। इस दौरान निशांत पिता के पैर छूते दिखे। इसके बाद नीतीश बैठने के लिए मंच पर लगी कुर्सियों के पास पहुंचे। 5 तस्वीरों में समझिए पूरा मामला नीतीश ने PM के कंधे पर हाथ रखा शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री सभी के साथ तस्वीर लेने लगे। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को बुलाया। PM ने हाथ देकर उन्हें अपने पास किया। नीतीश ने उन्हें प्रणाम किया। इसके बाद पूर्व CM ने प्रधानमंत्री के कंधे पर हाथ रख दिया। थोड़ी देर में नीतीश कुमार ने डिप्टी CM बिजेंद्र यादव को बुलाया और प्रधानमंत्री से मिलवाने लगे। PM ने कहा- इन्हें कौन नहीं जानता। इसके बाद नीतीश बाकी मंत्रियों को बुला-बुलाकर प्रधानमंत्री से मिलवाने लगे। 3 तस्वीरें देखिए…

Go to News Site