Collector
'बहुमत साबित करें फिर शपथ लें...' तमिलनाडु के राज्यपाल ने TVK चीफ के सामने रखी साफ शर्त | Collector
'बहुमत साबित करें फिर शपथ लें...' तमिलनाडु के राज्यपाल ने TVK चीफ के सामने रखी साफ शर्त
Sudarshan News

'बहुमत साबित करें फिर शपथ लें...' तमिलनाडु के राज्यपाल ने TVK चीफ के सामने रखी साफ शर्त

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भी राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण राजनीतिक हलचल लगातार बनी हुई है। राज्यपाल से दूसरी बार मिले TVK प्रमुख विजय टीवीके प्रमुख विजय गुरुवार को एक बार फिर राजभवन पहुंचे और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। इससे एक दिन पहले उन्होंने कांग्रेस के समर्थन पत्र के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया था। हालांकि, राज्यपाल ने अभी इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। विजय ने कांग्रेस के समर्थन के आधार पर सरकार गठन का दावा किया है, लेकिन 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 विधायकों की आवश्यकता है। टीवीके के पास 108 सीटें हैं, जिससे वह पूर्ण बहुमत से पीछे है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के 5 विधायकों ने समर्थन देने की इच्छा जताई है, लेकिन यह संख्या भी बहुमत के लिए पर्याप्त नहीं है। सरकार गठन की रणनीति पर चर्चा के लिए टीवीके प्रमुख विजय ने अपनी पार्टी के सभी विजयी विधायकों की बैठक बुलाई। इसमें आगे की राजनीतिक दिशा और संभावित गठबंधन विकल्पों पर विचार किया गया। शपथ ग्रहण टलने से बढ़ी अनिश्चितता गुरुवार (7 मई 2026) को नेहरू इंडोर स्टेडियम में विजय के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण की तैयारी थी, लेकिन बहुमत साबित न होने के कारण कार्यक्रम टाल दिया गया। इससे उनके समर्थकों में निराशा देखने को मिली। CPI ने उठाए राज्यपाल की भूमिका पर सवाल विजय के शपथ ग्रहण में देरी को लेकर सीपीआई ने भी सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का कहना है कि सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद टीवीके को पहले ही बहुमत साबित करने के लिए कहना उचित नहीं है। सीपीआई ने यह भी कहा कि राज्यपाल को टीवीके को पर्याप्त समय देना चाहिए, और इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के कई फैसले पहले से मौजूद हैं।

Go to News Site