Collector
‘हर हमले का मिलेगा जवाब, यह तो सिर्फ शुरुआत...’ Operation Sindoor की बरसी पर सेना का बड़ा बयान; बोले- 'दुश्मन को सबक सिखाया' | Collector
‘हर हमले का मिलेगा जवाब, यह तो सिर्फ शुरुआत...’ Operation Sindoor की बरसी पर सेना का बड़ा बयान; बोले- 'दुश्मन को सबक सिखाया'
Sudarshan News

‘हर हमले का मिलेगा जवाब, यह तो सिर्फ शुरुआत...’ Operation Sindoor की बरसी पर सेना का बड़ा बयान; बोले- 'दुश्मन को सबक सिखाया'

ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूरे होने पर भारतीय सेना ने जयपुर में विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने ऑपरेशन की उपलब्धियों और भारत की रक्षा क्षमता पर विस्तार से जानकारी दी। प्रेस वार्ता में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की दीर्घकालिक रणनीति की शुरुआत है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में भारतीय सेना ने अपने सभी प्रमुख लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किए और दुश्मन को स्पष्ट संदेश दिया। सेना ने इस ऑपरेशन को भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता का उदाहरण बताया। अधिकारियों के अनुसार, अभियान में इस्तेमाल हुए अधिकांश हथियार, मिसाइल, रॉकेट, निगरानी प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरण भारत में ही विकसित किए गए थे। लेफ्टिनेंट जनरल घई ने कहा कि वर्तमान में देश के 65 प्रतिशत से अधिक रक्षा उपकरण स्वदेशी स्तर पर तैयार किए जा रहे हैं, जिससे सेना की क्षमता और तेजी दोनों बढ़ी हैं। ब्रह्मोस और आकाश जैसी प्रणालियों ने निभाई अहम भूमिका अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन में BrahMos और Akash जैसी स्वदेशी रक्षा प्रणालियों का प्रभावी उपयोग किया गया। इसके अलावा उन्नत निगरानी तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम ने भी मिशन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। सेना के अनुसार, ऑपरेशन को बेहद सटीक योजना और नियंत्रित रणनीति के तहत अंजाम दिया गया। भारत ने बिना लंबे संघर्ष में उलझे दुश्मन के महत्वपूर्ण नेटवर्क और नियंत्रण क्षमता को प्रभावित किया। अधिकारियों ने कहा कि जब पाकिस्तान बातचीत और तनाव कम करने की अपील करने पर मजबूर हुआ, तब भारत ने अभियान को नियंत्रित तरीके से समाप्त करने का निर्णय लिया। सेना ने बताया कि इस मिशन में खुफिया एजेंसियों ने सटीक जानकारी उपलब्ध कराई, जिससे लक्ष्य तय करने में मदद मिली। साइबर और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध इकाइयों ने भी सूचना नियंत्रण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ था अभियान गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस दौरान पाकिस्तान स्थित कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। भारत की सख्त कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने तनाव कम करने की अपील की थी।

Go to News Site