Sudarshan News
पश्चिम बंगाल के पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में गुरुवार को हुए बम हमले के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। पानीहाटी इलाके में बीजेपी समर्थकों को निशाना बनाकर किए गए हमले में कई लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, घटना सेंट जेवियर्स इंस्टीट्यूशन के पास दत्ता रोड क्षेत्र में हुई। बताया गया कि बीजेपी कार्यकर्ता वार्ड नंबर 2 में स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर रहे थे, तभी बाइक पर आए कुछ हमलावरों ने उन पर देसी बम फेंक दिए। हमले के बाद आरोपी मौके से तेजी से फरार हो गए। पांच लोग घायल, अस्पताल में भर्ती धमाके में घायल हुए लोगों को तुरंत इलाज के लिए RG Kar Medical College and Hospital भेजा गया। पुलिस ने पुष्टि की कि इस हमले में कम से कम पांच बीजेपी समर्थक घायल हुए हैं। यह हमला हाल ही में निर्वाचित बीजेपी विधायक रत्ना देबनाथ के घर के नजदीक हुआ। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चंद्रनाथ रथ हत्याकांड के बाद बढ़ा विवाद यह घटना बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के कुछ घंटों बाद सामने आई। बीजेपी का आरोप है कि राज्य में राजनीतिक बदले की भावना से हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है। बीजेपी ने हमले के पीछे सत्तारूढ़ दल टीएमसी समर्थकों का हाथ होने का दावा किया है। हालांकि, ममता बनर्जी की पार्टी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि उनका इस घटना से कोई संबंध नहीं है।
Go to News Site