Collector
वाराणसी में होगा बड़ा बॉक्सिंग आयोजन; ‘बनारस ट्रॉफी 2026’ से खुलेगा प्रो लीग का रास्ता... BHU में जुटेंगे देशभर के मुक्केबाज | Collector
वाराणसी में होगा बड़ा बॉक्सिंग आयोजन; ‘बनारस ट्रॉफी 2026’ से खुलेगा प्रो लीग का रास्ता... BHU में जुटेंगे देशभर के मुक्केबाज
Sudarshan News

वाराणसी में होगा बड़ा बॉक्सिंग आयोजन; ‘बनारस ट्रॉफी 2026’ से खुलेगा प्रो लीग का रास्ता... BHU में जुटेंगे देशभर के मुक्केबाज

भारतीय मुक्केबाज़ी को नई दिशा देने के उद्देश्य से “बनारस ट्रॉफी 2026” का आयोजन 16 से 18 मई 2026 तक वाराणसी स्थित डॉ. विभूति नारायण इंडोर स्टेडियम, बीएचयू परिसर में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के पुरुष और महिला मुक्केबाज़ हिस्सा लेंगे। IABF के तहत होगा बड़ा चयन मुकाबला यह आयोजन इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसे प्रो बॉक्सिंग लीग के लिए पहला चयन मंच माना जा रहा है। फेडरेशन का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रोफेशनल बॉक्सिंग की ओर बढ़ाने के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म तैयार करना है। ‘रोड टू प्रो बॉक्सिंग लीग’ थीम पर प्रतियोगिता प्रतियोगिता की थीम “Road to Pro Boxing League” रखी गई है। IABF के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने बताया कि यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि भारतीय मुक्केबाज़ी के भविष्य को संवारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ियों को आगे चलकर नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में होने वाली प्रो बॉक्सिंग लीग में शामिल किया जाएगा, जहां चार फ्रेंचाइज़ी टीमों में उनका चयन किया जाएगा। आयोजन सचिव आशुतोष ओझा के अनुसार, इस प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के मुकाबले कराए जाएंगे। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्राथमिकता दी जाएगी। वाराणसी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में यह आयोजन खेल और संस्कृति का अनोखा मेल प्रस्तुत करेगा। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों, कोच और दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। IABF पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। फेडरेशन का लक्ष्य है कि ऐसी प्रतिभाएं आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करें। “बनारस ट्रॉफी 2026” के सफल आयोजन के लिए विभिन्न खेल संगठनों और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है। आयोजकों ने देशभर के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से इस आयोजन में भागीदारी की अपील की है।

Go to News Site