Sudarshan News
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने दिल्ली के बुराड़ी मैदान में एक नया Chemical, Biological, Radiological and Nuclear (CBRN) फील्ड ट्रेनिंग एवं डेमो सेंटर स्थापित किया है। इस केंद्र का उद्घाटन 6 मई 2026 को किया गया। डॉ. समीर वी. कामत ने किया उद्घाटन इस अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और DRDO प्रमुख डॉ. समीर वी. कामत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केंद्र देश की आपदा प्रतिक्रिया क्षमता को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। यह सेंटर विशेष रूप से रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी के लिए विकसित किया गया है। यहां पर आधुनिक टेस्ट बेड, हाई-टेक रिसर्च सुविधाएं और रियल टाइम इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम उपलब्ध होंगे। यह सुविधा Institute of Nuclear Medicine & Allied Sciences (INMAS) के अंतर्गत स्थापित की गई है। यहां रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) सहित कई एजेंसियों के अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस CBRN केंद्र में हाइड-टेक लैब, इमरजेंसी मेडिकल रिस्पॉन्स यूनिट और फील्ड ऑपरेशन सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। इसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में तेज और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। भविष्य के विशेषज्ञ तैयार करने पर जोर INMAS के माध्यम से प्रशिक्षण और कार्यशालाओं के जरिए नए विशेषज्ञ तैयार किए जाएंगे, जो देश की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत बनाएंगे। साथ ही नई तकनीकों और वैज्ञानिक नवाचारों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में कई वरिष्ठ वैज्ञानिक और अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें DG Soldier Support System डॉ. उपेंद्र कुमार सिंह, DG Production Coordination & Services Interaction डॉ. चंद्रिका कौशिक और DG Resource & Management डॉ. रविंद्र सिंह शामिल थे।
Go to News Site