Sudarshan News
दिल्ली में 6 मई 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम के उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग और रणनीतिक भरोसे पर चर्चा हुई। Had an excellent meeting with the Deputy Prime Minister and Defence Minister of Vietnam Gen Phan Van Giang in New Delhi. India cherishes the long-standing ties with Vietnam. Our talks focussed on adding more vigour to the defence cooperation between India and Vietnam. The recent… pic.twitter.com/fVOYf2vVlV — Rajnath Singh (@rajnathsingh) May 6, 2026 भारत-वियतनाम साझेदारी पर जोर बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत और वियतनाम के बीच चल रही Enhanced Comprehensive Strategic Partnership की प्रगति की समीक्षा की। उच्च स्तरीय दौरे, प्रशिक्षण कार्यक्रम और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में हो रहे सहयोग पर संतोष जताया गया। चर्चा में मुख्य रूप से समुद्री सुरक्षा, रक्षा उद्योग सहयोग, संयुक्त अनुसंधान और सह-विकास जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया। दोनों देशों ने संयुक्त उत्पादन और तकनीकी साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने नियमित सैन्य संवाद, बंदरगाह दौरों और संयुक्त अभ्यासों को बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही संस्थागत संवाद तंत्र को और मजबूत करने की आवश्यकता पर भी सहमति बनी। MAHASAGAR विजन के तहत सहयोग राजनाथ सिंह ने भारत की ‘MAHASAGAR’ (Mutual and Holistic Advancement for Security and Growth for All in the Region) नीति के तहत वियतनाम के साथ सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा किए और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और नियम-आधारित व्यवस्था बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। सोशल मीडिया पर जानकारी साझा रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जानकारी देते हुए कहा कि भारत और वियतनाम के रक्षा संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई और हालिया प्रगति दोनों देशों के बीच सकारात्मक गति को दर्शाती है।
Go to News Site